iCloud यूज़र गाइड
- आपका स्वागत है
-
-
- iCloud.com में साइन इन करें और इसका उपयोग करें
- होमपेज टाइल को कस्टमाइज़ करना और उपयोग करना
- Apple आमंत्रण
- Keynote
- Numbers
- Pages
-
- iCloud.com पर “तस्वीर” का अवलोकन
- अपनी तस्वीरें और वीडियो देखें
- अपनी तस्वीरें या वीडियो ढूँढें
- अपनी तस्वीरें और वीडियो छिपाएँ
- तस्वीरें अपलोड और डाउनलोड करें
- शीर्षक, कैप्शन या अन्य मेटाडेटा जोड़ें या संपादित करें
- तस्वीरें और वीडियो व्यवस्थित करें
- “पसंदीदा” में तस्वीरें और वीडियो जोड़ें
- तस्वीर का स्लाइड शो चलाएँ
- तस्वीरें और वीडियो डिलीट करें और रिकवर करें
- फ़ाइलें और जानकारी पुनः प्राप्त करना
- अपने Windows डिवाइस पर iCloud का उपयोग करें
- iCloud के साथ और सहायता पाएँ
- क़ानूनी सूचनाएँ और अभिस्वीकृतियाँ
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क

iCloud.com पर संपर्क में संपर्क बनाएँ या संपादित करें
आप iCloud.com पर कोई नया संपर्क बना सकते हैं या मौजूदा संपर्क को संपादित कर सकते हैं। आप फ़ोन नंबर या ईमेल पते जैसी डिफ़ॉल्ट जानकारी के लिए संपर्क में फ़ील्ड को जोड़ या डिलीट कर सकते हैं और आप जन्मदिन, प्रचलित नाम या पति/पत्नि के नाम जैसी अतिरिक्त जानकारी के लिए फ़ील्ड जोड़ सकते हैं।
जब आप किसी संपर्क में बदलाव करते हैं, तो वे बदलाव आपके सभी डिवाइस पर दिखाई देते हैं, जिनमें iCloud सेटिंग में संपर्क चालू होते हैं।
नोट : iCloud.com पर संपर्क' का उपयोग करने के लिए आपका किसी टैबलेट या कंप्यूटर पर होना आवश्यक है।
icloud.com/contacts पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आवश्यक हो)।
निम्न में से कोई भी एक कार्य करें :
नया संपर्क बनाएँ: दाईं ओर
, फिर 'नया संपर्क बनाएँ' चुनें। आपको एक खाली संपर्क कार्ड दिखाई देगा।मौजूदा संपर्क को संपादित करें: संपर्क सूची में संपर्क को चुनें, फिर संपर्क कार्ड के सबसे ऊपर 'संपादित करें' चुनें।
संपर्क का पहला और अंतिम नाम जोड़ें या संपादित करें।
निम्न में से कोई भी कार्य करें :
संपर्क की जानकारी जोड़ें: अतिरिक्त जानकारी जोड़ने के लिए,
चुनें, जो प्रचलित नाम या पद (कार्यस्थल) के आगे मौजूद है। आप इन विवरणों को जोड़ने के लिए संपर्क कार्ड के नीचे 'फ़ील्ड जोड़ें' भी चुन सकते हैं, साथ ही कुछ अतिरिक्त विकल्प, जैसे फ़ोनेटिक पहला नाम और उपनाम भी जोड़ सकते हैं।तस्वीर जोड़ें या बदलें: नई संपर्क तस्वीर जोड़ने के लिए, 'तस्वीर जोड़ें' चुनें। किसी मौजूदा तस्वीर को संपादित करने के लिए, तस्वीर चुनें। 'तस्वीर चुनें' का चयन करें या किसी तस्वीर को तस्वीर फ़ील्ड में खींचें। आप तस्वीर का आकार बदल सकते हैं या उसे घुमा सकते हैं। अपने बदलावों को सहेजने के लिए 'हो गया' चुनें।
नए फ़ील्ड जोड़ें: आप जिन फ़ील्ड को जोड़ना चाहते हैं उनके पास में
चुनें। कुछ फ़ील्ड के लिए यह ज़रूरी है कि आप पॉप-अप मेनू से एक लेबल चुनें। उदाहरण के लिए, घर, ऑफ़िस, स्कूल या अन्य के लिए ईमेल पता जोड़ने का विकल्प चुनें या कस्टम लेबल बनाएँ।मौजूदा फ़ील्ड संपादित करें: किसी फ़ील्ड को संपादित करने के लिए उसे चुनें।
फ़ील्ड हटाएँ:
चुनें। आप डिफ़ॉल्ट फ़ील्ड हटा नहीं सकते।
जब आपका काम पूरा हो जाए, तो 'सहेजें' चुनें।
यदि आपने Apple डिवाइस पर अपने Apple खाते में साइन इन किया है, तो आप iCloud मेल में संपर्क भी जोड़ सकते हैं। iCloud.com पर मेल में ईमेल पते सहेजें और ढूँढें देखें।