iCloud यूज़र गाइड
- आपका स्वागत है
-
-
- iCloud.com में साइन इन करें और इसका उपयोग करें
- होमपेज टाइल को कस्टमाइज़ करना और उपयोग करना
- Apple आमंत्रण
- Keynote
- Numbers
- Pages
-
- iCloud.com पर “तस्वीर” का अवलोकन
- अपनी तस्वीरें और वीडियो देखें
- अपनी तस्वीरें या वीडियो ढूँढें
- अपनी तस्वीरें और वीडियो छिपाएँ
- तस्वीरें अपलोड और डाउनलोड करें
- शीर्षक, कैप्शन या अन्य मेटाडेटा जोड़ें या संपादित करें
- तस्वीरें और वीडियो व्यवस्थित करें
- “पसंदीदा” में तस्वीरें और वीडियो जोड़ें
- तस्वीर का स्लाइड शो चलाएँ
- तस्वीरें और वीडियो डिलीट करें और रिकवर करें
- फ़ाइलें और जानकारी पुनः प्राप्त करना
- अपने Windows डिवाइस पर iCloud का उपयोग करें
- iCloud के साथ और सहायता पाएँ
- क़ानूनी सूचनाएँ और अभिस्वीकृतियाँ
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क

अपने सभी डिवाइस पर रिमाइंडर ऐप के लिए iCloud सेट अप करें
आप अपने iPhone, iPad, और Mac पर और iCloud.com पर रिमाइंडर के साथ iCloud का उपयोग कर सकते हैं। आप iCloud के साथ क्या-क्या कर सकते हैं, इसके अवलोकन के लिए, अपनी रिमाइंडर सूची अप-टू-डेट रखें और उन्हें iCloud के साथ शेयर करें देखें।
नोट : पक्का करें कि आपने हर डिवाइस पर एक ही Apple खाते से साइन इन किया हुआ है। अगर आप किसी डिवाइस पर अपने Apple खाते से साइन इन नहीं हैं या डिवाइस में रिमाइंडर फ़ीचर बंद है, तो आप डिवाइस पर अपने iCloud रिमाइंडर को ऐक्सेस नहीं कर पाएँगे।
अपने iPhone या iPad पर रिमाइंडर के लिए iCloud सेटअप करें
अपने iPhone या iPad पर, सेटिंग्ज़ > [आपका नाम] > iCloud पर जाएँ।
“सभी देखें” (या “सभी दिखाएँ”) पर टैप करें, फिर “रिमाइंडर” को चालू करें।
iCloud में संग्रहित रिमाइंडर देखने के लिए, रिमाइंडर ऐप खोलें, फिर iCloud सेक्शन में एक सूची चुनें।
अपने iPhone या iPad पर रिमाइंडर सूची पर सहयोग करने के तरीक़े के बारे में अधिक जानकारी के लिए, निम्न में से किसी को भी देखें :
iPhone यूज़र गाइड: iPhone पर रिमाइंडर में सूचियाँ साझा करना और सहयोग करना
iPad यूज़र गाइड: iPad पर रिमाइंडर में सूचियाँ साझा करना और सहयोग करना
अपने Mac पर iCloud के लिए रिमाइंडर सेट अप करें
अपने Mac पर, Apple मेन्यू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ को चुनें, साइडबार के सबसे ऊपर अपने नाम पर क्लिक करें।अगर आपको अपना नाम दिखाई नहीं देता है, तो “साइन इन करें” पर क्लिक करें, अपना Apple खाता ईमेल पता या फ़ोन नंबर दर्ज करें, फिर अपना पासवर्ड दर्ज करें।
iCloud पर क्लिक करें, फिर निम्न में से कोई एक काम करें :
macOS 15 या इसके बाद का संस्करण: 'iCloud में सेव किया गया' के आगे, 'सभी दिखाएँ' पर क्लिक करें, फिर 'रिमाइंडर' चालू करें।
macOS 13.3 से 14 : iCloud का इस्तेमाल करने वाले ऐप्स के नीचे, “सभी दिखाएँ” या “ज़्यादा ऐप्स दिखाएँ” पर क्लिक करें, फिर “रिमाइंडर” को चालू करें।
macOS 13 से 13.2 : “रिमाइंडर” को चालू करें।
iCloud में संग्रहित रिमाइंडर देखने के लिए, रिमाइंडर ऐप खोलें, फिर iCloud सेक्शन में एक सूची चुनें।
अपने Mac पर रिमाइंडर सूचियों पर सहयोग करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Mac के लिए रिमाइंडर यूज़र गाइड में Mac पर रिमाइंडर सूची शेयर करें देखें।
iCloud.com पर “रिमाइंडर” का उपयोग करें
आप किसी फ़ोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर वेब ब्राउज़र में अपनी iCloud रिमाइंडर ऐक्सेस कर सकते हैं।
icloud.com/reminders पर जाएँ और अपने Apple खाते में साइन इन करें।
iCloud.com पर रिमाइंडर का इस्तेमाल कैसे करते हैं, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए iCloud.com पर “रिमाइंडर” का उपयोग करें देखें।