[go: up one dir, main page]

सामग्री पर जाएँ

पिकाचु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


पिकाचू
पोकेमॉन पात्र
वाच्यIkue Ōtani[1][2]
कहानी में जानकारी
प्रजाति
  • विद्युत मूषक Pokemon
  • National Pokédex
  • Arbok ← Pikachu (#25) → Raichu
लिंग♂ Male / ♀ Female
TypeElectric

पिकाचू जापानी पोकेमोन कार्टून धारावाहिक का एक काल्पनिक किरदार है जो कि द पोकेमोन कंपनी, एक जापानी आदारा, से प्रमानित विडीयो गेम्स, एनीमेशन, टीवी धारावाहिक, व्यपारक पत्तों और कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देता है।[4] पिकाचू के डिज़ाइन की कल्पना अत्सुको निषिदा द्वारा और इसको अंतिम करने का काम केन सुगीमोरी द्वारा की गई। जापान में पिकाचू की पहली झलक पोकेमोन रेड और ब्लू में साहमने आई थी और बाद में इसको पोकेमोन वीडियो गेम्स त्था पोकेमोन रेड और ब्लू में अंतराष्ट्रीय स्तर पर जारी किया गया था।

पोकेमोन की बाकी जातियों के जैसे ही पिकाचू को पकड़ कर, एक खेल के तौर पर, बाकी पोकेमोनो के साथ लड़ने के लिए उपयोग में लाया जाता था। पिकाचू पोकेमोन की सबसे चर्चित और जानी-पहचानी जातियों में से है। पोकेमोन के हर सीजन में पिकाचू मुख्य किरदार के रूप में होता है। पिकाचू पोकेमोन फ्रैंचाइज़ी का मुख्य किरदार होने के साथ-साथ इसका मस्कट भी है और पिछले कुश सालों से जापानी पॉप कल्चर का आइकॉन भी है।

निर्माण

[संपादित करें]

गेम फ्रीक नामक कंपनी ने इसे बनाया है और निंटेनडो ने पोकेमोन धारावाहिक के साथ जापान में 1996 को शुरू हुआ था। जिसमें कई जीवों को पोकेमोन कहा जाता था, जिसे खिलाड़ी लड़ाई हेतु अभ्यास कराते हैं। गेम फ्रीक के किरदारों में पिकाचू भी एक किरदार है। जिसे केन सुगिमोरी ने बनाया था।[5][6] इस धारावाहिक के निर्माता सतोशी ताजिरी के अनुसार यह नाम 2 जापानी ध्वनियों पीका जो एक विद्युत चिंगारी को कहते हैं और चु जो कोई चूहा आवाज करता है, से मिलकर बना है।।[7] निर्माता दल के जूनीची मसौदा के अनुसार पिकाचू नाम रखना बहुत ही कठिन था। उसे ऐसा होना चाहिए था कि जापान और अमेरिका दोनों ही दर्शक उसे पसंद करें।[8]

पिकाचू पीले रंग का एक चूहे जाति से संबंधित एक पोकेमोन है जो कि 1'4" लंबा है। इसके डिज़ाइन की धारणा बिजली के आस-पास ही राखी गई है। यह बिजल-श्रेणी से संबंधित पोकेमोन है। इसके दो लंबे-लंबे कान होते है। गालों पर दोनों और एक-एक लाल गोलचक्र होता है जिससे बिजली निकलती है। इसकी कमर पर दो भूरे रंग की पट्टिया बनी होती है। इसकी पूँछ बिजली के चिंह जैसे दिखाई देती है। पोकेमोन डायमंड और पर्ल में पिकाचू की जाति में लिंग-भेद दिखाते हुऐ मादा पिकाचू को भी पेश किया जाता है जिसकी सिर्फ पूँछ में ही अंतर होता है। मादा पिकाचू की पूँछ दिल जैसी होती है। धारावाहिक के अनुसार पिकाचू केवल थंडरस्टोन अर्थात बिजली के पत्थर की सहायता से ही राईचु में विकसित होता है। पोकेमोन के बाद वाले धारावाहिकों में पिकाचू का छोटा स्वरूप पिचु भी दिखाई देता है जो कि अपने ट्रेनर अर्थात अभ्यासी के साथ मजबूत रिश्ते के बाद पिकाचू में विकसित होता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. HAL Laboratory. Super Smash Bros.. (Nintendo). Scene: Ending credits, 0:53 in, Voice. (1999)
  2. HAL Laboratory. Super Smash Bros. Melee. (Nintendo). Scene: Ending credits, 0:26 in, Voice. (2001)
  3. "ニュース|映画『名探偵ピカチュウ』公式サイト". movie-news.jp (जापानी में). May 3, 2019. अभिगमन तिथि May 9, 2019.
  4. "Pikachu Pokemon – Pokédex". IGN. 2013-12-26. मूल से 14 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-01-01.
  5. Staff. "2. 一新されたポケモンの世界". Nintendo.com (जापानी में). Nintendo. पृ॰ 2. मूल से 26 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-09-10.
  6. Stuart Bishop (2003-05-30). "Game Freak on Pokémon!". CVG. मूल से 8 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-02-07.
  7. "The Ultimate Game Freak". Time Asia. 154 (20): 2. November 22, 1999. मूल से 1 मई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 25, 2009.
  8. Noble, McKinley (2009-03-23). "Pokemon Platinum: Developer Interview!". GamePro. मूल से 27 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-06-09.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]